Jasprit bumrah: Cricket News & Match Updates
बुमराह और चहल से आगे निकले अक्षर पटेल, अब युवी का रिकॉर्ड निशाने पर
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में 6 रन से हराकर सीरीज 4-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। चौथे टी-20 मैच की ही तरह इस मैच में भी भारत की जीत के नायक अक्षर पटेल रहे जिन्होंने बल्ले से 31 रनों की पारी खेलने के साथ-साथ गेंद से भी किफायती गेंदबाजी की। अक्षर ने अपने कोटे के चार ओवरों में सिर्फ 14 रन दिए और 1 विकेट लिया। उन्हें उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया।
इससे पहले चौथे टी-20 में भी अक्षर को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया था और लगातार दो प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर उन्होंने जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया है। टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के मामले में अक्षर जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, रविचंद्रन अश्विन और कुलदीप यादव (4) के साथ बराबरी पर थे लेकिन इस मैच में उन्होंने ये अवॉर्ड जीतकर इन सबको पीछे छोड़ दिया। Read More...