Johnson charles: Cricket News & Match Updates
जॉनसन चार्ल्स- फाफ डु प्लेलिस ने जड़ने तूफानी पचास, किंग्स ने वॉरियर्स को हराकर मारी CPL 2024 के फाइनल में एंट्री
CPL 2024: जॉनसन चार्ल्स और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के तूफानी अर्धशतकों के दम पर सेंट लूसिया किंग्स ने गुरुवार (3 अक्टूबर) को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में गयाना अमेजन वॉरियर्स को डकवर्थ लुईस नियम अनुसार 15 रन से हरा दिया। इसके साथ ही किंग्स ने फाइनल में एंट्री कर ली है। अब गयाना और बारबाडोस रॉय्लस के बीच दूसरा क्वालीफायर मुकाबला होगा और उसे जीतने वाली टीम किंग्स के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलेगी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद किंग्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाए। प्लेयर ऑफ द मैच रहे चार्ल्स ने 45 गेंदों में 79 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौके और पांच छ्क्के जड़े। वहीं डु प्लेसिस ने 36 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद स 57 रन की पारी खेली। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 124 रन की साझेदारी की। इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद कोई खिलाड़ी कमाल नहीं कर पाया। Read More...