Josh inglis record: Cricket News & Match Updates
10 चौके 6 छक्के और 85 रन! Josh Inglis चेपॉक में उठाया तूफान, एक साथ बनाए दो बेहद ही खास रिकॉर्ड
Josh Inglis Record: लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के सलामी बल्लेबाज़ जोश इंगलिस (Josh Inglis) ने रविवार, 10 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ महज़ 33 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्के ठोककर 257.58 की स्ट्राइक रेट से 85 रनों की धमाकेदार पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने दो बेहद ही खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए हैं।
LSG के लिए सबसे तेज अर्धशतक: 31 साल के जोश इंगलिस ने चेपॉक के मैदान पर विपक्षी गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और महज़ 17 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। खास बात ये है कि ये अर्धशतक LSG के लिए किसी भी बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे तेज अर्धशतक (गेंद के हिसाब से) है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर निकोलस पूरन हैं, जिन्होंने साल 2023 में LSG के लिए RCB के सामने सिर्फ 15 गेंदों पर हाफ सेंचुरी ठोकी थी। Read More...