Advertisement
Kambli fitness video: Cricket News & Match Updates
Advertisement
आज मुश्किल से चल पा रहे हैं विनोद कांबली, लेकिन कभी विराट कोहली जैसी थी फिटनेस; देखें VIDEO
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली अपनी बिगड़ती सेहत के चलते हाल ही में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पूर्व भारतीय बल्लेबाज को हाल ही में उनके बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर के साथ मुंबई में एक स्मारक कार्यक्रम में देखा गया, जहां वो बेहद कमजोर दिखाई दिए और उनकी हालत इतनी खराब थी कि वो ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे।
इस कार्यक्रम के उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसमें हर क्रिकेट प्रशंसक कांबली के लिए चिंता व्यक्त कर रहा था। उनके खराब स्वास्थ्य के वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल हो ही रहे थे लेकिन इस बीच, उनका 1994 का एक पुराना वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आ गया, जिसमें 22 वर्षीय कांबली को एक प्रसिद्ध भारतीय ब्रांड के लिए ग्लूकोज सप्लीमेंट का विज्ञापन करते देखा जा सकता है। Read More...
Related Cricket News for Kambli fitness video - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement