Keemo pau
Advertisement
WI vs NZ ODI: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे मैचों की घोषित की स्क्वाड, 19 साल के खिलाड़ी को भी मिली जगह
By
Nishant Rawat
July 08, 2026 • 10:48 AM View: 115
West Indies ODI Squad For First Three Match Vs New Zealand: शाई होप (Shai Hope) की कैप्टेंसी में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम (West Indies Cricket Team) रविवार, 12 जुलाई से न्यूजीलैंड के साथ पांच मैचों की वनडे सीरीज (WI vs NZ ODI Series) खेलेगी। गौरतलब है कि इस सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। उन्होंने वनडे टीम में एक 19 साल के अनकैप्ड खिलाड़ी को भी शामिल किया है।
हम बात कर रहे हैं 19 वर्षीय लेग स्पिन विटेल लॉज (Vitel Lawes) की, जिन्होंने हाल ही में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और 10 विकेट चटकाए। इसके अलावा वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले खिलाड़ी भी रहे हैं। यही वज़ह है विटेल को पहली बार वेस्टइंडीज की सीनियर टीम में चुना गया है।
Advertisement
Related Cricket News on Keemo pau
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement