Kent spitfires
Advertisement
'अब ये देखना ही बाकी था', सूरज की रौशनी की वजह से रोकना पड़ गया मैच
By
Shubham Yadav
June 19, 2025 • 11:28 AM View: 808
क्रिकेट के सालों पुराने इतिहास में कई तरह की विचित्र घटनाएं देखने को मिली हैं लेकिन टी-20 ब्लास्ट के दौरान जो घटना देखने को मिली वो शायद ही आपको दोबारा देखने को मिले। क्रिकेट फैंस ने खराब रौशनी और बारिश की वजह से तो मैच को बाधित होते हुए बहुत बार देखा होगा लेकिन बुधवार को कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में केंट स्पिटफायर और ग्लूस्टरशायर के बीच टी-20 ब्लास्ट मैच एक अजीबोगरीब वजह के चलते रोकना पड़ गया।
दरअसल, इस मैच को सूरज की वजह से रोकना पड़ गया। 158 रनों के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए, ग्लूस्टरशायर के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की लेकिन स्थानीय समयानुसार रात 8:15 बजे "सन स्टॉप्ड प्ले" ने टीम की शुरुआत को फीका कर दिया। माइल्स हैमंड और डार्सी शॉर्ट की जोड़ी उस समय मैदान से बाहर चली गई जब रोशनी सीधे उनकी आंखों में पड़ रही थी।
Advertisement
Related Cricket News on Kent spitfires
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 6 days ago