Kohli statement
Advertisement
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के दिए संकेत? बोले- शायद अब एक और ऑस्ट्रेलिया दौरा ना हो
By
Ankit Rana
March 15, 2025 • 20:14 PM View: 1561
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने भविष्य को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिससे फैंस के बीच हलचल मच गई है। शनिवार (15 मार्च) को आरसीबी इनोवेशन लैब के एक कार्यक्रम में कोहली ने कहा, "मुमकिन है कि मेरे करियर में अब एक और ऑस्ट्रेलिया दौरा ना हो, इसलिए मैं अब तक के सफर से संतुष्ट हूं।"
36 वर्षीय कोहली का यह बयान टेस्ट क्रिकेट से उनके संभावित संन्यास की ओर इशारा करता है। ऑस्ट्रेलिया में उनके कई यादगार प्रदर्शन रहे हैं, जहां उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कोहली खुद को धीरे-धीरे सफेद गेंद क्रिकेट तक सीमित कर सकते हैं।
TAGS
Virat Kohli Test Cricket Retirement Hint Australia Tour Cricket News RCB IPL 2025 Kohli Statement Indian Cricket
Advertisement
Related Cricket News on Kohli statement
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement