Kranti gaud one handed catch: Cricket News & Match Updates
VIDEO: क्रांति गौड़ ने वर्ल्ड कप में मचाया धमाल, एक हाथ से पकड़ा गज़ब का कैच
विशाखापत्तनम में चल रहे आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के मुकाबले में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला। इस मैच में बेशक भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन भारतीय तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौड़ ने करोड़ों दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने इस मैच में दो विकेट लेने के साथ ही अपनी शानदार फील्डिंग से हर किसी को दीवाना बना लिया।
मैच की शुरुआत में ही भारतीय तेज़ गेंदबाज़ क्रांति गौड़ ने अपनी फुर्ती और चतुराई से सबका दिल जीत लिया। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाज़ तज़मीन ब्रिट्स ने पारी के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर क्रांति को स्ट्रेट ड्राइव मारा। उनके द्वारा खेला गया ये शॉट हवा में था और क्रांति से ज्यादा दूर नहीं था। गौड़ ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए एक हाथ से बाएं ओर डाइव लगाकर इस शानदार कैच को पकड़ लिया। इस शानदार प्रयास से उन्होंने ब्रिट्स को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। Read More...
Related Cricket News for Kranti gaud one handed catch - Tesst
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54