Kyle jamieson
काइल जेमिसन ने कहा, भारतीय बल्लेबाजों को इस रणनीति के तहत गेंदबाजी कर आउट करने में रहे सफल !
29 फरवरी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने कहा है कि भारतीय बल्लेबाज छोटी गेंदों के खिलाफ शायद फैसला नहीं कर पा रहे थे और इसलिए उन्होंने अपने विकेट दे दिए। न्यूजीलैंड ने हेग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन ही भारत को 242 रनों पर ढेर कर दिया। जेमिसन ने भारत के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
यह उनका दूसरा टेस्ट मैच है और वह पहली बार पांच विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने पृथ्वी शॉ (54), चेतेश्वर पुजारा (54), ऋषभ पंत (12), रवींद्र जडेजा (9) और उमेश यादव (0) के विकेट लिए।
दिन का खेल खत्म होने के बाद जेमिसन ने कहा, "वेलिंग्टन में पिच जैसा खेल रही थी वैसा इस मैदान पर नहीं हो रहा। हमें लंबे समय तक वहां रहना पड़ा। गेंद फिर भी थोड़ी बहुत हिल रही थी। भारतीय बल्लेबाजों ने वेलिंग्टन में जितने शॉट खेले थे उससे ज्यादा यहां खेले।"
दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, "पिच ने शायद उन्हें इसकी मंजूरी दी, लेकिन मुझे लगता है कि उनके बल्लेबाज छोटी गेंदों को लेकर फैसला नहीं ले पा रहे थे कि क्या करना है।"
उन्होंने कहा, "आप टॉस जीतते हैं, गेंदबाजी करते हैं और विपक्षी टीम को अच्छी तरह से समेट देते हैं। एक गेंदबाजी इकाई के तौर पर हम पहले टेस्ट में शानदार खेले थे। हम यहां भी अच्छा कर रहे हैं। हम अपनी रणनीति को लेकर साफ हैं।"
Related Cricket News on Kyle jamieson
-
2nd टेस्ट: विराट कोहली फिर हुए फेल, भारत 242 पर ढेर,न्यूजीलैंड को मिली धमाकेदार शुरूआत
क्राइस्टचर्च, 29 फरवरी| रन मशीन के नाम से मशहूर कप्तान विराट कोहली सहित भारतीय बल्लेबाज एक बार फिर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखाई दिए, जिसके चलते भारतीय क्रिकेट टीम यहां हेग्ले ओवल ...
-
मयंक अग्रवाल ने बताया, काइल जेमिसन क्यों कोहली-पुजारा जैसे स्टार बल्लेबाजों को आउट करने में हुए सफल
वेलिंग्टन, 21 फरवरी| भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन की तारीफ की है। जेमिसन ने बेसिन रिजर्व मैदान पर भारत के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट ...
-
विराट कोहली को 2 रन पर आउट करने वाले NZ के गेंदबाज काइल जेमिसन ने दिया बड़ा बयान
वेलिंग्टन, 21 फरवरी| न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमिसन का वनडे की तरह टेस्ट पदार्पण भी शानदार रहा। उन्होंने शुक्रवार से भारत के खिलाफ शुरू हुए पहले टेस्ट मैच के पहले दिन तीन विकेट झटके ...
-
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले छह फुट आठ इंच के गेंदबाज ने ऐसा कहकर भारत पर…
18 फरवरी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन ने कहा है कि उन्होंने कैंटेबरी से ऑकलैंड आने के बाद अपनी मानसिकता पर काम किया है। जैमिसन ने भारत के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज से अंतर्राष्ट्रीय ...
-
डेब्यू मैच में कमाल की गेंदबाजी कर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने पर काइन जैमीसन हुए…
ऑकलैंड, 8 फरवरी | न्यूजीलैंड ने शनिवार को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में काइल जैमीसन को पदार्पण का मौका दिया। इस गेंदबाज ने अहम समय पर बल्ले से बेहतरीन योगदान देते हुए ...
-
काइल जैमीसन ने भारत के खिलाफ डेब्यू मैच में अपनी बल्लेबाजी से बनाया रिकॉर्ड, दुनिया के दूसरे खिलाड़ी…
8 फरवरी। मार्टिन गप्टिल और रॉस टेलर के शानदार अर्धशतक के दम पर न्यूजीलैंड ने भारत के सामने दूसरे वनडे में 274 रनों का लक्ष्य रखा। वैसे मार्टिन गप्टिल ने 79 रन और हेनरी निकोल्स ने 41 ...