Lancashire cricket
टीम इंडिया से ढाई साल से बाहर चल रहा ये धाकड़ खिलाड़ी इंग्लैंड में खेलेगा क्रिकेट,KKR को चैंपियन बनाने में निभाया था अहम रोल
भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) इंग्लैंड में लंकाशायर के लिए वनडे कप और काउंटी चैंपियनशिप में दो मुकाबले खेलेंगे। यह पहली बार है जब वह वेंकटेश काउंटी क्रिकेट खेलेंगे। लंकाशायर क्लब ने शुक्रवार (26 जुलाई) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
क्लब से डील पर वेंकटेश ने कहा, “ मैं इंग्लैंड जाने और अपने करियर में पहली बार काउंटी क्रिकेट खेलने का मौका पाकर बेहद उत्साहित हूं। लंकाशायर एक बहुत ही ऐतिहासिक काउंटी है जिसका अपने क्लब में भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत करने का लंबा इतिहास रहा है। मैं फारुख इंजीनियर, सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण और हाल ही में वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ियों की तरह ओल्ड ट्रैफर्ड में रेड रोज की जर्सी पहनकर खेलने को लेकर उत्साहित हूं।”
Related Cricket News on Lancashire cricket
-
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिन नाथन लियोन सीजन 2024 के लिए लंकाशायर क्रिकेट में शामिल हुए
Nathan Lyon: ऑस्ट्रेलिया के स्पिन जादूगर नाथन लियोन ने लंकाशायर क्रिकेट के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। वो अगली गर्मियों की अवधि के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने के बाद 2024 में सभी ...
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago