Lightning stumping: Cricket News & Match Updates
VIDEO: प्रभसिमरन सिंह ने दिलाई धोनी की याद, सुपरफास्ट स्टंपिंग कर आयुष बडोनी को भेजा पवेलियन
लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में प्रभसिमरन सिंह ने अपनी विकेटकीपिंग से सबका ध्यान खींच लिया। युवा बल्लेबाज आयुष बडोनी तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन प्रभसिमरन ने सुपरफास्ट स्टंपिंग कर फैंस को एमएस धोनी की याद दिला दी।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार (23 मई) को खले जा रहे आईपीएल 2026 के 68वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग से महफिल लूट ली। लखनऊ की टीम अर्शिन कुलकर्णी (0) और निकोलस पूरन (2) के रुप में लगे शुरुआती झटकों के बाद मुश्किल में नजर आ रही थी, लेकिन आयुष बडोनी ने मैदान पर आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया। बडोनी ने बड़े शॉट लगाकर रन गति को तेजी से बढ़ाया और सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन ठोक दिए। उनकी बल्लेबाजी देखकर ऐसा लग रहा था कि वह पंजाब के गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो जाएंगे। Read More...
Related Cricket News for Lightning stumping - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago