Livingstone wicket: Cricket News & Match Updates
VIDEO: ऋषभ पंत ने किया विकेट के पीछे करिश्मा, पकड़ा लिविंगस्टोन का गज़ब का कैच
लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने रविवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में SRH के खिलाफ मैच में शानदार विकेटकीपिंग करते हुए एक ऐसा कैच पकड़ा जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। SRH के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन और हेनरिक क्लासेन पारी को फिर से संवारने की कोशिश कर रहे थे लेकिन तभी पंत ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए एक हाथ से शानदार कैच लपककर लिविंगस्टोन की पारी का अंत कर दिया।
पंत का ये कैच 8वें ओवर में देखने को मिला। लियाम लिविंगस्टोन ने बाउंड्री लगाने की कोशिश में दिग्वेश राठी की गेंद पर स्कूप शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन उनके बल्ले और गेंद का कनेक्शन अच्छे से नहीं हुआ और गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टंप के पास ही हवा में रही। पंत ये एंटिसिपेट कर रहे थे कि गेंद लेग स्टंप पर जाएगी लेकिन तभी पंत ने तुरंत डाइव लगाई और एक हाथ से कैच लपककर इंग्लिश खिलाड़ी को पवेलियन भेज दिया। Read More...
Related Cricket News for Livingstone wicket - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago