Lpg crisis
Advertisement
क्या इंडिया का LPG संकट IPL पर डालेगा असर? BCCI की तरफ से आया जवाब
By
Shubham Yadav
March 14, 2026 • 11:24 AM View: 264
भारत इस समय LPG संकट से जूझ रहा है और इसका कारण है पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष। ईरान पर यूएसए-इज़रायल के हमले की वजह से स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ बंद हो गया है, जिससे सऊदी अरब और क़तर जैसे देशों से भारत का LPG आयात रुक गया है। हालांकि, LPG संसाधनों की कमी के बीच भारत में आईपीएल का त्यौहार भी शुरू होने वाला है।
आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने वाली है लेकिन इस बड़े इवेंट से पहले फैंस के मन में एक बड़ा सवाल घूम रहा है कि क्या LPG संकट का आईपीएल पर कोई असर पड़ेगा या ये इवेंट बिना किसी रूकावट के चलता रहेगा। इस सवाल का जवाब एक बीसीसीआई अधिकारी से भी पूछा गया और उस अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि वो इस क्षेत्र में हो रहे घटनाक्रम पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं, लेकिन उनका दावा है कि स्थिति अभी नियंत्रण में है।
TAGS
LPG Crisis
Advertisement
Related Cricket News on Lpg crisis
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago