Lsg defeat news: Cricket News & Match Updates
IPL 2026: आयुष बदोनी को ओपनिंग भेजने पर भड़के जहीर खान, LSG टीम मैनेजमेंट पर जमकर निकाली भड़ास
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का खराब प्रदर्शन पंजाब किंग्स के खिलाफ भी जारी रहा। पंजाब के खिलाफ हार के बाद ये टीम पॉइंट्स टेबल में और नीचे खिसक गई है। छह मैच खेलने के बाद, ऋषभ पंत की टीम ने दो मैच जीते हैं और चार मैच हारे हैं। इस हार के बाद लखनऊ की टीम की काफी आलोचना भी हो रही है क्योंकि मैच के दौरान कुछ ऐसे फैसले लिए गए जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया।
ऐसा ही एक फैसला था पंजाब के खिलाफ युवा आयुष बदोनी को ओपनिंग के लिए भेजना। जब LSG ने पहली पारी में 254 रन लुटा दिए तो लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG ने आयुष बडोनी को मिचेल मार्श के साथ ओपनिंग के लिए भेजा। एडेन मार्करम को ओपनर के रूप में ना देखकर क्रिकेट पंडित हैरान थे और उन्हीं में से एक जहीर खान भी रहे जिन्होंने इस फैसले को लेकर मैनेजमेंट को जमकर फटकार लगाई। Read More...
Related Cricket News for Lsg defeat news - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16