Lsg vs rcb: Cricket News & Match Updates
रवि बिश्नोई की फिरकी पर नाचे विराट, लखनऊ में नहीं चली कोहली की हीरोगिरी; देखें VIDEO
लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा गेंदबाज़ रवि बिश्नोई ने इंडियन प्रीमियर लीग के मंच पर खुद को साबित किया है। यह छोटी उम्र का गेंदबाज़ अपनी कला के दम पर बड़े-बडे़ बल्लेबाज़ों को परेशान करता है। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। इस बार बिश्नोई ने अपनी फिरकी में फंसाकर विराट कोहली का शिकार किया है। जी हां, आईपीएल 2023 के 43वें मुकाबले में रवि बिश्नोई के सामने विराट घुटने पर नज़र आए और अपना विकेट आसानी से गंवा बैठे।
LSG vs RCB मैच में विराट कोहली ने 30 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। इस दौरान कोहली के बैट से तीन चौके देखने को मिले और उन्होंने फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े, लेकिन इसके बाद विराट का सामना बिश्नोई के साथ हुआ। आरसीबी की इनिंग के 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर बिश्नोई ने कोहली को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंककर फंसाया। Read More...