Lucknow super giants lsg
IPL 2023: मेयर्स के अर्धशतक और आवेश खान की शानदार गेंदबाजी की मदद से लखनऊ ने राजस्थान को 10 रन से दी मात
आईपीएल 2023 के 26वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने काइल मेयर्स (Kyle Mayers) के अर्धशतक और आवेश खान ( Avesh Khan) के 3 विकेट की मदद से राजस्थान रॉयल्स को 10 रन से हरा दिया। इस मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। लखनऊ ने इस मैच में इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में काइल मेयर्स की जगह अमित मिश्रा को खिलाया। वहीं राजस्थान ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में युजवेंद्र चहल की जगह देवदत्त पडिक्कल को खिलाया।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन काइल मेयर्स के बल्ले से निकले। उन्होंने 42 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ये इस सीजन का उनका तीसरा अर्धशतक है। उनके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 32 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। मेयर्स ने उनके साथ पहले विकेट के लिए 82(65) रन जोड़े थे। वहीं निकोलस पूरन ने 29(21) रन बनाये। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने लिए। उनके अलावा एक-एक विकेट संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट और जेसन होल्डर को मिला। राजस्थान को 2 विकेट रन आउट के रूप में मिले।
Related Cricket News on Lucknow super giants lsg
-
IPL 2023: राहुल का अर्धशतक गया बेकार, रजा और कुरेन के शानदार प्रदर्शन की वजह से PBKS ने…
आईपीएल 2023 के 21वें मैच में पंजाब किंग्स ने सिकंदर रजा के अर्धशतक और सैम कुरेन की शानदार गेंदबाजी की मदद से लखनऊ सुपर जायंट्स को 2 विकेट से हरा दिया। ...
-
शाहरुख खान ने बाउंड्री पर लपका गजब कैच, क्रुणाल पांड्या के छक्के की गेंद को विकेट में किया…
आईपीएल 2023 के 21वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शाहरुख खान ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कैच पकड़कर शानदार फील्डिंग का नजारा पेश किया। ...
-
भाई खुद के लिए नहीं टीम के लिए खेलता हूं, केएल राहुल अर्धशतक जड़ने के बाद भी ट्विटर…
आईपीएल 2023 के 21वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने अर्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए। राहुल इससे पहले अभी तक इस टूर्नामेंट में रन नहीं ...
-
केएल राहुल ने पचासा जड़कर रचा इतिहास, क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़कर बनाए सबसे तेज 4000 रन
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) ने आईपीएल 2023 के 21वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। ...
-
IPL 2023: क्रुणाल पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन और राहुल की शानदार पारी की मदद से LSG ने SRH…
आईपीएल 2023 के 10वें मैच में क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) के ऑलराउंड प्रदर्शन और केएल राहुल की शानदार बल्लेबाजी की मदद से लखनऊ ने हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51