Maa dewri temple
Advertisement
VIDEO: एमएस धोनी ने किए रांची के 700 साल पुराने मंदिर में परिवार संग दर्शन, पूजा के बीच एक मजेदार पल भी मिला देखने को
By
Ankit Rana
July 19, 2025 • 20:47 PM View: 831
MS Dhoni Visits Maa Dewri Temple With Family: आईपीएल 2025 के बाद लंबे ब्रेक का आनंद ले रहे एमएस धोनी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची स्थित मशहूर मां देवरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार संग पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हुए इस खास मौके ने फैंस का ध्यान खींचा, खासकर तब जब धोनी और साक्षी के बीच पूजा के दौरान एक मजेदार पल भी देखने को मिला।
टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज एमएस धोनी, जो आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं, इन दिनों अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। इसी दौरान धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रांची स्थित मशहूर मां देवरी मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं।
Advertisement
Related Cricket News on Maa dewri temple
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago