Maharashtra cricket team: Cricket News & Match Updates
Vijay Hazare Trophy: जीत के बाद नम हुई उनादकट की आंखें, घुटने पर बैठकर मनाया सौराष्ट्र के कप्तान ने जश्न
विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल शुक्रवार (2 नवंबर) को महाराष्ट्र और सौराष्ट्र के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे सौराष्ट्र की टीम ने 5 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया है। यह टूर्नामेंट सौराष्ट्र ने 14 साल बाद जीता है। इस मैच के बाद सौराष्ट्र के कप्तान जयदेव उनादकट काफी ज्यादा इमोशनल नज़र आए। इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज़ ने मैच जीतने के बाद मैदान पर ही अपना दिल खोल दिया और घुटने पर बैठे उनादकट की नम आंखें कैमरे में कैद हुई।
2.50 की इकोनॉमी से की गेंदबाज़ी: सौराष्ट्र को चैंपियन का खिताब दिलवाने में कप्तान उनादकट का काफी बड़ा हाथ है। फाइनल मैच में इस बाएं हाथ के गेंदबाज़ ने अपने कोटे के 10 ओवर में 2.50 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की। उन्होंने 60 गेंदों में सिर्फ 25 रन ही खर्चे और एक विकेट भी चटकाया, इसके अलावा वह टूर्नामेंट में सबसे सफल गेंदबाज़ भी रहे। विजय हजारे ट्रॉफी 2022 में उन्होंने 10 मैचों में 19 विकेट चटकाए और इस दौरान भी उनकी इकोनॉमी महज 3.33 का रहा। Read More...