Maiden call up: Cricket News & Match Updates
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए की टीम की घोषणा, ब्रेविस को पहली बार मिली जगह
दक्षिण अफ्रीका के युवा डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) को पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है। घेरलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रेविस को सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। दक्षिण अफ्रीका तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों और पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। सीरीज की शुरुआत 30 अगस्त से टी20 इंटरनेशनल मैच के के साथ होगी। ऑस्ट्रेलिया पहले ही अपनी टीम की घोषणा कर चुका हैं।
मुंबई इंडियंस के 20 वर्षीय बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को दोनों प्रारूपों के लिए पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है, जबकि डोनोवन फरेरा, गेराल्ड कोएत्ज़ी और मैथ्यू ब्रीट्ज़के को पहली बार टी20 इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है। 'बेबी एबी' के नाम से मशहूर ब्रेविस पिछले काफी समय से घेरलू लीग और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे थे। आपको बता दे कि टेम्बा बावुमा वनडे टीम की जबकि एडेन मार्कराम टी20 इंटरनेशनल टीम की कमान संभालेंगे। Read More...
Related Cricket News for Maiden call up - Tesst
वेस्टइंडीज दौरे के लिए जायसवाल का हुआ पहली बार चयन, युवा क्रिकेटर ने कहा- मुझे क्रिकेट अपनी जिंदगी से ज्यादा पसंद है
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago