Marnus labuschagne catch: Cricket News & Match Updates
Marnus Labuschagne ने फिर किया करिश्मा, स्लिप में बाएं हाथ से पकड़ लिया Will Jacks का बवाल कैच; देखें VIDEO
Marnus Labuschagne Catch: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी खिलाड़ी मार्नस लाबुशेन (Marnus Labuschagne) ने एडिलेड टेस्ट (AUS vs ENG 3rd Test) में अपनी फील्डिंग से धमाल मचा दिया और इंग्लिश टीम के पूरे पांच कैच पकड़े। उन्होंने खेल के पांचवें दिन इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी विल जैक्स (Will Jacks) का भी एक बेहद ही शानदार कैच लिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, मार्नस लाबुशेन का ये कैच इंग्लैंड की दूसरी इनिंग के 98वें ओवर में देखने को मिला। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क कर रहे थे जिनकी दूसरी गेंद पर विल जैक्स पूरी तरह चकमा खा बैठे और उन्होंने बॉल पर अपने बैट का ऐज लगा दिया। इसके बाद ही लाबुशेन का कमाल देखने को मिला जिन्होंने अपनी बाईं और कूदते हुए स्लिप पर एक हाथ से बवाल कैच लपका। Read More...