Maulana shahabuddin: Cricket News & Match Updates
'मोहम्मद शमी क्रिमिनल है', रोज़ा ना रखने पर शमी पर आई आफत
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस बार एक नई मुसीबत में फंस गए हैं। शमी को रमजान के पवित्र महीने में 'रोजा न रखने' के लिए एक मुस्लिम मौलवी ने निशाना बनाया है। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने कहा कि शमी ने रोजा न रखकर पाप किया है और वो एक अपराधी है।
मुस्लिम मौलवी ने कहा, "इस्लाम ने रोजा रखना अनिवार्य बताया है और ये सभी समझदार और परिपक्व पुरुषों और महिलाओं के लिए अनिवार्य है। अगर कोई जानबूझकर रोजा नहीं रखता है, तो इसे गंभीर पाप माना जाता है। इसी तरह मोहम्मद शमी ने भी रोजा नहीं रखा, जबकि ये उनका धार्मिक कर्तव्य था। रोजा न रखकर उन्होंने अपराध किया है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। शरीयत की नजर में वो अपराधी हैं। धार्मिक दृष्टि से वो दोषी हैं और उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। मैं उन्हें सलाह देता हूं और याद दिलाता हूं कि वो इस्लाम के दायित्वों का सख्ती से पालन करें।" Read More...
Related Cricket News for Maulana shahabuddin - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago