Mi captains: Cricket News & Match Updates
WATCH: Hardik और Harmanpreet की कप्तानी जोड़ी का स्पेशल मोमेंट, MI की जीत पर बांटी जीत की खुशी
मुंबई इंडियंस वूमेन ने गुरुवार को गुजरात जायंट्स पर शानदार 47 रन की जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार वीमेन प्रीमियर लीग (WPL) के फाइनल में जगह बना ली। ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए इस एलिमिनेटर मुकाबले में हरमनप्रीत कौर की टीम ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी। लेकिन मैच के बाद जो नज़ारा देखने लायक था, वो था मुंबई इंडियंस के दोनों कप्तानों—हरमनप्रीत कौर और हार्दिक पंड्या—का साथ में जश्न मनाना।
हार्दिक पंड्या, जो इस बार मुंबई इंडियंस पुरुष टीम की कमान संभालने जा रहे हैं, खुद स्टेडियम में मौजूद थे। हाल ही में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के बाद उन्होंने मुंबई वूमेन टीम को फाइनल में पहुंचते हुए सपोर्ट किया। मैच खत्म होने के बाद हार्दिक और हरमनप्रीत की मुलाकात ने फैंस का दिल जीत लिया। फ्रैंचाइज़ी ने इस मोमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन दिया—"Our favourite BTS clip"। दोनों कप्तानों की यह हल्की-फुल्की बातचीत और मुस्कुराहटें मुंबई इंडियंस की फैमिली जैसी यूनिटी को बयां कर गईं। Read More...
Related Cricket News for Mi captains - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago