Mis ainak knights
मैदान में घुसा और Rahmanullah Gurbaz का कैप ले उड़ा, अफगानी फैन ने तो पार कर दी सारी हदें; देखें VIDEO
Fan Steals Rahmanullah Gurbaz Cap Video: अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग 2026 (Shpageeza Cricket League 2026) टूर्नामेंट खेला जा रहा है जहां बीते शुक्रवार, 03 जुलाई को खोस्त क्रिकेट स्टेडियम में बैंड ए अमीर ड्रैगन्स और मिस ऐनक नाइट्स (BEAK vs MAK) की भिड़ंत हुई। गौरतलब है कि इसी बीच लाइव मुकाबले के दौरान एक बेहद ही अजीबोगरीब घटना घटा जिसमें एक फैन पहले ग्राउंड में घुसा और फिर रहमानुल्लाह गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) से उनकी कैप छीनकर भाग गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि रहमानुल्लाह गुरबाज़ फील्डिंग कर रहे होते कि तभी एक फैन सिक्योरिटी को चकमा देकर सीधा ग्राउंड में घुस जाता है। पहली नज़र में ऐसा लगता है कि वो सिर्फ गुरबाज़ से मिलने ग्राउंड में आया है, लेकिन बाद में वो गुरबाज़ के सिर से कैप उताकर भाग जाता है।
Related Cricket News on Mis ainak knights
Cricket Special Today
-
- 17 Jun 2026 11:29