Mitchell marsh: Cricket News & Match Updates
'AUS 450-2 और IND 65 पर ऑलआउट', WC फाइनल को लेकर मिचेल मार्श की अजीबोगरीब भविष्यवाणी
इस साल अक्तूबर-नवंबर में भारतीय सरज़मीं पर वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है और वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है ऐसे में एशियाई टीमों के साथ-साथ बाकी टीमों के पास भी इस बार ट्रॉफी जीतने का पूरा मौका होगा क्योंकि भारत के खिलाफ भारत में ये टीमें काफी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुकी हैं और आईपीएल में तो लगभग सभी टीमों के खिलाड़ी खेलते हैं और ऐसे में ये लोग अपने आप को पूरी तरह इन परिस्थिितियों में ढाल चुके हैं और यही इन टीमों के लिए वर्ल्ड कप में अहम साबित होगा।
इस बार वर्ल्ड कप के लिए भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को भी ट्रॉफी का दावेदार माना जा रहा है। वहीं, कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और क्रिकेटर्स ने अपनी भविष्यवाणी भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने एक ऐसी भविष्यवाणी की है जो भारतीय फैंस को तो बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है। Read More...