Mitchell santner: Cricket News & Match Updates
VIDEO: केशव की धुन पर नाचे बल्लेबाज़, करिश्माई गेंदों पर सेंटनर फिर नीशम हुए क्लीन बोल्ड
न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका (NZ vs SA) के बीच बीते बुधवार (1 नवंबर) को पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था जिसमें साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 190 रनों से हराकर जीत हासिल की। इस मैच में जहां एक तरफ न्यूजीलैंड के गेंदबाज़ों की जमकर पिटाई हुई, वहीं दूसरी तरफ केशव महाराज (Keshav Maharaj) ने चार विकेट झटक लिये। इसी बीच उन्होंने गजब गेंद स्पिन करवाते हुए जेम्स नीशम और मिचेल सेंटनर को क्लीन बोल्ड करके आउट किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
केशव महाराज का यह वीडियो आईसीसी ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे केशव महाराज ने पहले मिचेल सेंटनर को ऑफ स्टंप पर गेंद पिच करवाकर बॉल को स्पिन करते हुए बोल्ड किया और फिर इसी तरह जेम्स नीशम का भी कुछ देर बाद शिकार कर लिया। Read More...