Mitchell starc ipl 2025: Cricket News & Match Updates
आखिरकार मिचेल स्टार्क ने तोड़ी चुप्पी, बताया- 'IPL के लिए क्यों नहीं लौटे इंडिया?'
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) के आखिर कुछ मैचों के लिए इंडिया ना आने के अपने फैसले पर चुप्पी तोड़ी है। पाकिस्तान द्वारा भारत के कई हिस्सों पर हमला करने के बाद आईपीएल को एक हफ्ते के लिए निलंबित कर दिया गया था। हालांकि, दोनों देशों के बीच युद्धविराम पर सहमति के बाद 17 मई को टूर्नामेंट फिर से शुरू हो गया था लेकिन कई विदेशी खिलाड़ियों ने कई कारणों से भारत नहीं लौटने का फैसला किया।
दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का प्रतिनिधित्व करने वाले मिचेल स्टार्क ने भी टूर्नामेंट के आखिरी चरण से नाम वापस ले लिया। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने खुलासा किया कि घर वापस आने के बाद उनका ध्यान लाल गेंद वाले क्रिकेट पर चला गया क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल 2025 में भाग लेना है। Read More...