Mohammad nabi vs dunith wellalage: Cricket News & Match Updates
VIDEO: वेल्लालागे के पिता की मौत के बारे में सुनकर उड़े मोहम्मद नबी के होश, रिपोर्टर की बात सुनकर नहीं हुआ यकीन
श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लालागे के लिए 18 सितंबर का दिन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। मैच के दौरान ना सिर्फ उन्हें एक ओवर में पांच छक्के लगे बल्कि उनके लिए एक और बुरी खबर सामने आई। वेल्लालागे के पिता सुरंगा वेल्लालागे का गुरुवार 18 सितंबर को निधन हो गया। ये दुखद घटना उस समय हुई जब वेल्लालागे अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 का मुकाबला खेल रहे थे।
सुरंगा वेल्लालागे का गुरुवार, 18 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कोच सनथ जयसूर्या और टीम मैनेजर ने वेल्लालागे को उनके पिता सुरंगा वेल्लालागे के निधन की सूचना दी थी। जब मैनेजर उन्हें मैदान से ले जा रहे थे, तब जयसूर्या 22 वर्षीय स्पिनर को सांत्वना देते भी देखे गए। अब, एक वीडियो सामने आया है जिसमें पत्रकारों ने ये खबर मोहम्मद नबी को दी और वो ये खबर सुनकर हैरान रह गए। Read More...