Mohammad nadeem
43 साल 161 दिन, श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक के बाद भी ओमान के खिलाड़ी ने बनाया खराब रिकॉर्ड, मोहम्मद रिजवा की बराबरी की
Sri Lanka vs Oman T20 World Cup 2026: ओमान के मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज मोहम्मद नदीम (Mohammad Nadeem) ने गुरुवार (12 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 53 गेंदों में 94.64 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 53 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का जड़ा।
इस पारी के दौरान नदीम ने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। नदीम टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे धीरे अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की बराबरी की, जिन्होंने 2024 में न्यूयॉर्क में कनाडा के खिलाफ 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
Related Cricket News on Mohammad nadeem
-
Emerging Teams Asia Cup 2024: इंडिया A की जीत में चमके गेंदबाज, ओमान को 6 विकेट से दी…
एसीसी टी20 इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 के 12वें मैच में इंडिया A ने शानदार गेंदबाजी के दम पर ओमान को 6 विकेट से हरा दिया। ...
-
ओमान ने रचा इतिहास, आयरलैंड को वनडे में पहली बार हराया
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 के चौथे मैच में ओमान ने कश्यप प्रजापति, आकिब इलियास, जीशान मकसूद अर्धशतकीय पारियों की मदद से आयरलैंड को 5 विकेट से हार का स्वाद चखा दिया। ...
-
VIDEO : उम्र 39 की लेकिन जोश 19 वाला, ओमान के नदीम ने पकड़ा करिश्माई कैच
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 में 5 मार्च को खेले गए पहले मुकाबले में ओमान (Oman) ने यूएई (UAE) को 12 रनों से हरा दिया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान ने ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago