43 साल 161 दिन, श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक के बाद भी ओमान के खिलाड़ी ने बनाया खराब रिकॉर्ड, मोहम्मद र (Image Source: Google)
Sri Lanka vs Oman T20 World Cup 2026: ओमान के मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज मोहम्मद नदीम (Mohammad Nadeem) ने गुरुवार (12 फरवरी) को पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में 53 गेंदों में 94.64 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 53 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 1 छक्का जड़ा।
इस पारी के दौरान नदीम ने 52 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और बड़ा अनचाहा रिकॉर्ड बना दिया। नदीम टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे धीरे अर्धशतक जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने इस लिस्ट में पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की बराबरी की, जिन्होंने 2024 में न्यूयॉर्क में कनाडा के खिलाफ 52 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
T20 WC में सबसे धीमा अर्धशतक (गेंदों के हिसाब से)