Mohammad wasim jr: Cricket News & Match Updates
हवा में तैर रहा था पाकिस्तानी खिलाड़ी, कैच देखकर उड़ गए फिन एलन के होश; देखें VIDEO
Agha Salman Catch: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड (Pak vs NZ) के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला कराची में खेला जा रहा है जहां मेहमान टीम न्यूजीलैंड का टॉप ऑर्डर पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक के सामने ताश के पत्तो की तरह बिखर गया। न्यूजीलैंड ने अपने सलामी बल्लेबाज़ों को पावरप्ले में ही गंवा दिया था जिसके दौरान आगा सलमान (agha salman) ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए।
हवा में उड़कर पकड़ा कैच: दरअसल, आगा सलामान का हैरतअंगेज कैच न्यूजीलैंड की पारी के 8वें ओवर में देखने को मिला। फिन एलन शानदार फॉर्म में दिख रहे थे, लेकिन मोहम्मद वसीम की गेंद पर वह चकमा खा गए। तेज गति से आई गेंद को फिन एलन ने मिस टाइम किया था जिसके बाद कवर में खड़े आगा सलमान ने मौके का फायदा उठाया। यहां पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हवा में डाइव मारी और एक अद्भूत कैच पकड़ लिया। इस दौरान एक समय ऐसा लगा मानो वह हवा में तैर रहे हो। Read More...