Mohammed asif: Cricket News & Match Updates
मोहम्मद आसिफ से हुई भुवनेश्वर की तुलना, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कहा- 'इनस्विंग का मास्टर है भुवी'
भुवनेश्वर कुमार ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में अपनी लहराती इनस्विंग बॉल पर जोस बटलर को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया था, जिसे देखकर फैंस ही नहीं बल्कि क्रिकेट पंडित तक हैरान रह गए थे। अब इसी इनस्विंग गेंद के कारण भुवनेश्वर कुमार की तुलना पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद आसिफ से की गई है। दरअसल दानिश कनेरिया का कहना है कि भुवनेश्वर कुमार इनस्विंग गेंदबाज़ी के मास्टर है जैसे मोहम्मद आसिफ हुआ करते थे।
दानिश कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वह भारत इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले के बारे में बातचीत करते नज़र आए। इस दौरान उन्होंने भुवनेश्वर की खुब तारीफ की। वह बोले, 'जिस गेंद पर भुवनेश्वर ने जोस बटलर को आउट किया वह काफी शानदार थी। उन्होंने बॉल को हवा में शानदार तरीके से हिलाया और उन्हें इंग्लैंड में देखना काफी ज्यादा मजेदार होता है। इंग्लैंड में उन्हें मदद मिलती है, भुवनेश्वर वहां ओर भी ज्यादा घातक गेंदबाज़ हो जाते हैं।' Read More...
Related Cricket News for Mohammed asif - Tesst
'अब फिक्सर बताएंगे हमें कि कैसे खेलना है', इंडियन फैंस के हत्थे चढ़े मोहम्मद आसिफ
'13 सालों से ये बातें सुनकर मैं थक चुका हूं', अख्तर पर जमकर बरसे मोहम्मद आसिफ
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01