Most sixes mlc tournament: Cricket News & Match Updates
टूटेगा Nicholas Pooran का महारिकॉर्ड, डलास के मैदान पर तूफान उठाकर MLC के 'सिक्सर किंग' बन सकते हैं Finn Allen
Finn Allen Record: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का 23वां मुकाबला गुरुवार, 09 जुलाई को एमआई न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (MINY vs SFU) के बीच डलास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में SFU के सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन (Finn Allen) अपने बैट से धमाल मचाकर MLC टूर्नामेंट के सिक्सर किंग बन सकते हैं। उनके पास निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
टूटेगा निकोलस पूरन का महारिकॉर्ड: 27 साल के फिन एलन MLC टूर्नामेंट में अब तक 30 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 65 छक्के लगाए। यहां से अब वो डलास के मैदान पर एमआई न्यूयॉर्क के सामने SFU के आगामी मुकाबले में अपनी बैटिंग के दौरान तीन छक्के जड़ने का कारनामा करते हैं, तो वो MLC टूर्नामेंट में अपने 68 छक्के पूरे कर लेंगे और इसी के साथ निकोलस पूरन को पछाड़कर इस टूर्नामेंट के सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। Read More...