Most wickets mumbai indians: Cricket News & Match Updates
Jasprit Bumrah के पास इतिहास रचने मौका, Lasith Malinga का महारिकॉर्ड तोड़कर बनेंगे Mumbai Indians के नंबर-1 गेंदबाज़
Jasprit Bumrah Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के दिग्गज तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शनिवार, 28 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) में अपनी गेंदबाज़ी से धमाल मचाकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह के पास अपने मुंबई इंडियंस के सीनियर खिलाड़ी लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) का एक बेहद ही खास रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
जी हां, ऐसा ही है। दरअसल, 32 साल के जसप्रीत बुमराह IPL 2026 में अगर 10 विकेट लेने में सफल होते हैं तो वो मुंबई इंडियंस के लिए अपने 196 विकेट पूरे कर लेंगे और इसी के साथ लसिथ मलिंगा को पछाड़कर टी20 में मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन जाएंगे। जान लें कि वो फिलहाल इस लिस्ट में दूसरी पॉजिशन पर मौजूद हैं, वहीं लसिथ मलिंगा 139 मैचों में 195 विकेट के साथ पहले स्थान पर हैं। Read More...