Motera stadium
इंग्लैंड दौरे के लिए मोटेरा स्टेडियम तैयार, दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में भारत से होगा मुकाबला
अहमदाबाद में बना नया सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम भारत के दूसरे दिन-रात टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा। भारत इस स्टेडियम में इंग्लैंड के साथ 24 से 28 फरवरी के बीच गुलाबी गेंद से टेस्ट मैच खेलेगा। यह दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच होगा। बीसीसीआई ने गुरुवार को इंग्लैंड के भारत दौरे के कार्यक्रम की घोषणा की। मोटेरा स्टेडियम तीसरे और चौथे टेस्ट मैच की मेजबानी के अलावा दोनों टीमों के बीच होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज की भी मेजबानी करेगा। सरदार पटेल की क्षमता 1 लाख दर्शकों की है।
दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज से होगी। पहला टेस्ट पांच फरवरी से नौ फरवरी के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। चेन्नई का एमए चिदम्बरम स्टेडियम पहले मैच के अलावा दूसरे टेस्ट मैच की भी मेजबानी करेगा।
Related Cricket News on Motera stadium
-
भारत में बने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने की तारीफ
नई दिल्ली, 19 फरवरी | अहमदाबाद के मोटेरा स्थित सरदार पटेल स्टेडियम जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम बन जाएगा। इसमें 1 लाख 10 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। इस स्टेडियम का ...
-
Sourav Ganguly impressed by renovated Motera stadium
New Delhi, Feb 19: The renovated Sardar Patel Stadium in Motera, Ahmedabad, will soon become the largest cricket stadium in the world as it will have a seating capacity of 110,000 people. The stadi ...