Ms dhoni 110m six
MS का 110M का छक्का और CSK की हार... दिनेश कार्तिक ये क्या बोल गए
IPL 2024 का सबसे रोमांचक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच बीते शनिवार (18 मई) को खेला गया था जिसमें आरसीबी ने सीएसके को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस मैच के दौरान धोनी (MS Dhoni) ने 13 बॉल पर 3 चौके और एक मॉन्स्टर छक्का मारकर 25 रनों की पारी खेली। हालांकि आरसीबी के विकेटकीपर बैटर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का ये मानना है कि धोनी के बैट से निकला आईपीएल का ये सबसे लंबा छक्का ही सीएसके की हार का कारण बना।
दरअसल, इस रोमांचक मुकाबले के बाद आरसीबी के ड्रेसिंग रूम में दिनेश कार्तिक ने एक स्पीच दी और यहां उन्होंने धोनी के सिक्स को आरसीबी के लिए मैच का टर्निंग पॉइंट कहा। वो बोले, 'धोनी ने 110 मीटर का छक्का मारा और बॉल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर चली गई। ये वो सबसे अच्छी चीज थी जो आज हुई। इस वज़ह से हमें नई बॉल मिली जिससे हमें मैच जीतने में मदद मिली।'
Related Cricket News on Ms dhoni 110m six
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago