Ms dhoni big sixes nets: Cricket News & Match Updates
WATCH: थाला धोनी को मिला 6 बॉल चैलेंज, नेट्स में लगाए लंबे-लंबे छक्के
महेंद्र सिंह धोनी इस समय चोटिल रुतुराज गायकवाड़ की अनुपस्थिति में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि, धोनी की कप्तानी में भी सीएसके की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है और वो अभी भी अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके के मैच से पहले धोनी और उनकी टीम पर काफी दबाव है और वो इस मैच में जीत के अलावा कोई और नतीजा नहीं चाहेंगे, यही कारण है कि टीम काफी अभ्यास भी कर रही है।
सीएसके ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम के अभ्यास सत्र में धोनी को छह गेंदों का चैलेंज दिया गया और उन्होंने इन 6 गेंदों में कई शानदार छक्के लगाकर फैंस का दिल जीता। सीएसके के आधिकारिक एक्स (पहले ट्विटर) अकाउंट से शेयर किया गया ये वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। Read More...