Ms dhoni cute video: Cricket News & Match Updates
WATCH: क्या आपने देखा MS Dhoni का ये Funny Viral Video? नेट्स में छोटे बच्चे की तरह की मस्ती
MS Dhoni Viral Video: चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल के आगामी सीजन (IPL 2026) के लिए जमकर प्रैक्टिस करनी शुरू कर दी है। 44 साल के एमएस धोनी चेन्नई की टीम के साथ जुड़ चुके हैं और वो नेट्स में जमकर अभ्यास करते नज़र आए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर धोनी का एक बेहद ही क्यूट वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान किसी छोटे बच्चे की तरह मस्ती करते दिखे।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, खुद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस मज़ेदार वीडियो को फैंस के साथ साझा किया है। ये वीडियो सिर्फ 7 सेकेंड का है जिसमें एक बाएं हाथ का स्पिन गेंदबाज़ धोनी को ऑफ साइड की तरफ एक बेहद ही वाइड बॉल फेंकता है। यहां धोनी बॉल को छोड़ देते हैं और बैट को क्रीज के अंदर रखते हैं। इसके बाद वो किसी नन्हें बच्चे की तरह उछलते हुए अपने हाथ फैलाते हैं और वाइड बॉल का इशारा करते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो। Read More...
Related Cricket News for Ms dhoni cute video - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
-
- 25 Jul 2026 11:28
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 1 week ago