Mumbai indians form: Cricket News & Match Updates
IPL 2025: मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रन से हराया, सीजन की लगातार 5वीं जीत से अंकतालिका में बदलाव
Match Highlights: मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े(Wankhede) स्टेडियम में खेले गए आईपीएल(IPL) 2025 के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स(LSG) को 54 रन से हराया। मुंबई(MI) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लखनऊ(LSG) की टीम 161 रन पर ढेर हो गई। यह मुंबई की इस सीजन में लगातार पांचवीं जीत है, जबकि लखनऊ(LSG) को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ मुंबई अंकतालिका(LSG) में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
मुंबई इंडियंस(MI) ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 215 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव(Suryakumar Yadav) और रियान रिकल्टन(Ryan Rickelton) की तूफानी पारियों ने टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सूर्यकुमार((Suryakumar Yadav) ने 28 गेंदों में 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे। वहीं, रिकल्टन((Ryan Rickelton)) ने 32 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 4 छक्के थे। विल जैक्स ने 29 रन और नमन धीर ने नाबाद 25 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लखनऊ के गेंदबाज मयंक यादव और आवेश खान ने 2-2 विकेट लिए, जबकि प्रिंस यादव, रवि बिश्नोई और दिग्वेश राठी ने 1-1 विकेट लिया। Read More...
Related Cricket News for Mumbai indians form - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago