Mumbai indians update
VIDEO: मुंबई इंडियंस को लगा 440 वोल्ट का झटका, PBKS के खिलाफ मैच से बाहर हुए रोहित शर्मा!
मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2026 से पहले 440 वोल्ट का झटका लग चुका है। स्टार ओपनर रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग में चोट लगने के कारण टीम के अगले दो मैच नहीं खेल पाएंगे। मुंबई के पूर्व कप्तान को ये चोट रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच के दौरान लगी थी। रोहित को पारी के बीच में ही चोट के कारण मैदान छोड़ना पड़ा और रोहित दोबारा बल्लेबाजी करने ही नहीं आए जिसके चलते उनकी टीम 18 रनों से मैच हार गई।
रोहित को ये चोट ऐसे समय पर लगी है जब वो इस सीज़न में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे थे। इस अनुभवी खिलाड़ी ने अभी तक टूर्नामेंट में खेले गए चार मैचों में कुल 137 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 45.67 और स्ट्राइक रेट 165.06 रहा है। उनकी गैरमौजूदगी से 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स और 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मैचों में टीम की रणनीति पर असर पड़ना लाज़मी है।
Related Cricket News on Mumbai indians update
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55