Musheer khan turns steve smith: Cricket News & Match Updates
VIDEO: मुशीर खान बने स्टीव स्मिथ, बार-बार क्रीज़ से बाहर निकलकर किया डिफेंस
दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में इंडिया ए का मुकाबला इंडिया बी से हो रहा है जहां पहले दिन का खेल खत्म होने तक हर किसी की ज़ुबां पर इंडिया बी के युवा बल्लेबाज मुशीर खान (Musheer Khan) का नाम था। मुशीर ने शुभमन गिल की अगुवाई वाली इंडिया ए के खिलाफ 181 रनों की मैराथन पारी खेलकर अपनी टीम को मैच में बनाए रखा। उनकी इस पारी के चलते ही इंडिया बी की टीम ने पहली पारी में 321 रन बनाए।
मुशीर खान और नवदीप सैनी ने बेंगलुरु के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में आठवें विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी की। जो दलीप ट्रॉफी के इतिहास में आठवें विकेट के लिए हुई सबसे बड़ी साझेदारी है। मुशीर ने 373 गेंदों में 16 चौकों औऱ 5 छक्कों की मदद से 181 रन की पारी खेली, वहीं नवदीप ने 144 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस साझेदारी ने फैंस का मनोरंजन तो किया ही लेकिन इसके अलावा मुशीर के अनोखे अंदाज़ ने भी फैंस को आकर्षित तिया। Read More...
Related Cricket News for Musheer khan turns steve smith - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16