Mustafizur rahman: Cricket News & Match Updates
बांग्लादेश ने बचाई अपनी लाज़, तीसरा टी-20 जीतकर टाला अमेरिका के खिलाफ क्लीन स्वीप
बांग्लादेश ने शनिवार को तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में अमेरिका को 10 विकेट से हराकर ना सिर्फ अपनी इज्जत बचाई बल्कि क्लीन स्वीप को भी टाल दिया। अमेरिकी टीम ने इस हार के बावजूद सीरीज 2-1 से जीत ली। इससे पहले, अमेरिकी टीम ने दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को हराकर 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर इतिहास रचा था। इस सीरीज जीत के साथ ही यूएसए की टीम ने दुनियाभर की टीमों को ये भी बता दिया है कि आगामी टी-20 वर्ल्ड कप में उन्हें हल्के में लेने की भूल ना की जाए।
इस तीसरे मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनके गेंदबाज़ों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए अमेरिकी टीम को निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 104 रनों पर ही रोक दिया। अमेरिका के लिए सबसे ज्यादा रन विकेटकीपर बल्लेबाज़ एंड्रयू गौस ने बनाए। गौस ने 15 गेंदों में 27 रन की पारी खेली जबकि बाकी कोई भी बल्लेबाज़ 20 के पार भी ना जा पाया। Read More...