Nahid rana abuse: Cricket News & Match Updates
VIDEO: नाहिद राणा ने पार की हद, पाकिस्तानी खिलाड़ी को आउट करने के बाद दी गाली
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की सीरीज़ का तीसरा और आखिरी वनडे मैच मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला गया जिसमें बांग्लादेश ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पाकिस्तान को 11 रनों से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली। इस मैच में फैंस का खूब मनोरंजन हुआ लेकिन सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा पल बांग्लादेश के गेंदबाज़ नाहिद राणा से जुड़ा था।
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान के बल्लेबाज को आउट करने के बाद गाली दी और अग्रेसिव सेंड ऑफ दिया जो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गया। ये नजारा पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी पारी के दूसरे ओवर में देखने को मिला, जब नाहिद राणा ने माज़ सदाक़त को पांच गेंदों में छह रन के स्कोर पर आउट कर दिया। उन्हें आउट करने के कुछ ही देर बाद, राणा को पवेलियन लौट रहे पाकिस्तानी बल्लेबाज़ को गाली देते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं। Read More...
Related Cricket News for Nahid rana abuse - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 3 days ago