Narayan jagadeesan double century
Advertisement
25 चौके 4 छक्के... नारायण जगदीशन ने रणजी ट्रॉफी में ठोका दोहरा शतक, खटखटाया भारतीय टीम का दरवाजा
By
Nishant Rawat
January 21, 2024 • 14:37 PM View: 982
N Jagadeesan Double Century: तमिलनाडु के विकेटकीपर बल्लेबाज़ नारायण जगदीसन (Narayan Jagadeesan) ने रणजी ट्रॉफी 2024 (Ranji Trophy 2024) में रेलवे के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए दोहरा शतक ठोका है। नारायण जगदीसन ने 402 गेंदों का सामना करके रनों का अंबार लगाया और नाबाद 245 रन बनाए। उन्होंने अपनी दोहरी शतकीय पारी के दम पर भारतीय टेस्ट टीम का दरवाजा भी खटखटाया है।
आपको बता दें कि जगदीशन ने अपनी इनिंग में 25 चौके और 4 छक्के लगाए। इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने एक छोर को संभाला और बाकी बल्लेबाज़ों के साथ लगातार ही साझेदारी बनानी की कोशिश की। ये भी जान लीजिए कि जगदीशन ने महज चौके लगाकर ही सौ रन जोड़े लिए। उन्होंने चौके छक्के की मदद से 124 रन बनाए। जगदीशन के फर्स्ट क्लास करियर का ये पहला दोहरा शतक है।
Advertisement
Related Cricket News on Narayan jagadeesan double century
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 06 Apr 2026 08:41
-
- 31 Mar 2026 02:55
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago