Nat sciver
लॉर्ड्स में पहली बार होगा महिला टेस्ट: 2026 में इंग्लैंड-भारत मुकाबले से बनेगा इतिहास
2026 की इंग्लिश समर के इंटरनेशनल क्रिकेट शेड्यूल (पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों के लिए) के मुताबिक, सभी फॉर्मेट में मैचों की भरमार है जिसमें ख़ास है आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप इस बार इंग्लैंड में खेलना। इसे 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक खेलना है और वर्ल्ड कप के दोनों तरफ, इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड, भारत और आयरलैंड के विरुद्ध दो टीम वाली सीरीज खेलेगी।
सीजन के बड़े आकर्षण में, लॉर्ड्स में पुरुष टीम के टेस्ट और आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के साथ-साथ एक महिला टेस्ट भी है। नैट साइवर-ब्रंट की इंग्लैंड महिला टीम, 10 जुलाई से लॉर्ड्स में रोथेसे टेस्ट में भारत के साथ खेलेगी। यह ऐतिहासिक मौका, इस ग्राउंड पर पहले महिला ओडीआई के 50 साल पूरे होने की याद भी बनेगा। इंग्लैंड में महिला क्रिकेट के विकास में ये दोनों मैच एक ख़ास माइलस्टोन हैं।
एमसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव रॉब लॉसन ने कहा, ‘लॉर्ड्स में महिला टेस्ट की मेजबानी बहुत बड़ा सम्मान है। यहां महिला क्रिकेट देखने वालों की गिनती लगातार बढ़ रही है। यहां पिछले महिला ओडीआई के 19 हजार से ज्यादा टिकट बिके थे और अब हम एक टेस्ट की मेजबानी करेंगे।' बहुत संभव है कि लॉर्ड्स का यह टेस्ट, यूके में महिला टेस्ट मैच में दर्शकों की गिनती का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दे क्योंकि टेस्ट से दस हफ्ते पहले तक 23 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके थे। अभी तो मैच 10 जुलाई से शुरू है और उससे ठीक पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप भी है, इसलिए टिकटों की बिक्री में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
50 साल पहले, रेचल हेहो फ्लिंट की महिला टीम 'होम ऑफ क्रिकेट' के तौर पर मशहूर लॉर्ड्स के मेन ग्राउंड में एक ओडीआई खेली थी और अब यहां पहला महिला टेस्ट मैच होने वाला है। लॉर्ड्स में महिला टी20 वर्ल्ड कप के चार मैच भी खेलने हैं, जिसमें फाइनल भी होगा और इन सभी मैच के टिकट पहले ही बिक चुके हैं। हरमनप्रीत कौर की टीम के साथ इस महिला टेस्ट में चार दिन तक लॉर्ड्स पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है क्योंकि दोनों ही टीमें इस ऐतिहासिक टेस्ट में जीत दर्ज करना चाहेंगी।
एमसीसी (जो लॉर्ड्स स्टेडियम के कस्टोडियन हैं) ने पिछले कुछ सालों में लॉर्ड्स में महिला और लड़कियों की क्रिकेट में तेज़ी से हुई तरक्की को बड़े करीब से देखा है, और यही तेजी जारी है। हाल ही में एमसीसी ने परमानेंट विज़ुअल मार्कर के साथ महिला क्रिकेट का जश्न मनाया और इस मौके पर:
*एमसीसी म्यूज़ियम में महिला क्रिकेट पर एक प्रदर्शनी लगाई।
* रेचल हेहो फ्लिंट गेट का अनावरण किया।
*हैरिस गार्डन में एक यादगार महिला एशेज प्लाक (स्मारिका प्लेट) लगाई।
*लॉन्ग रूम में शार्लेट एडवर्ड्स का एक पोर्ट्रेट लगाया।
ये मुद्दा बड़े लंबे समय से चर्चा में था कि इंग्लैंड की महिला टीम ने लॉर्ड्स में कभी टेस्ट मैच क्यों नहीं खेला, जबकि उनकी पुरुष टीम आम तौर पर साल में दो बार वहां खेलती है। वह भी तब जबकि रिकॉर्ड ये है कि पिछले दो साल में जब भी इंग्लैंड की महिला टीम लॉर्ड्स में खेली तो बड़ी भीड़ आई क्रिकेट देखने:
* 2023 एशेज में लॉर्ड्स में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच 21,610 दर्शकों ने देखा और ये इंग्लैंड महिला टीम के किसी भी दो टीम वाले, घरेलू इंटरनेशनल मैच में दर्शकों की सबसे बड़ी गिनती का रिकॉर्ड है।
* 2025 में जब लॉर्ड्स में द हंड्रेड महिला फाइनल खेले तो उसे देखने 22,542 दर्शक आए थे।
सच तो यह है कि महिला टेस्ट मैचों की गिनती ही लगातार कम हो रही है और पिछले तीन साल से इंग्लैंड में महिला क्रिकेट का कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं। कुल मिलाकर, एमसीसी ने भी सिर्फ़ पुरुष क्रिकेट के यहां आयोजन वाली सख्ती दिखाई, उसकी वजह से भी महिलाओं को यहां टेस्ट खेलने में इतने साल लग गए। 1986 में, जब भारत की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी को पवेलियन में दाखिल होने से रोक दिया था तो उन्होंने तो कह भी दिया था कि एमसीसी (MCC) को अपना नाम बदलकर MCP (मेल चौविनिस्ट पिग्स- इसका इस्तेमाल उनके लिए करते हैं जो ये यह कट्टर सोच रखते हैं कि पुरुष, हर मामले में महिलाओं से बेहतर होते हैं) कर लेना चाहिए।
इसके बाद बड़ी तेज़ी से बदलाव आया। 2017 में, खचाखच भरे स्टेडियम में वर्ल्ड कप फाइनल में भारत पर जीत के बाद, हीथर नाइट ने कहा भी था, ‘लॉर्ड्स में महिला मैच के लिए सभी टिकट बिकते देखना कुछ ऐसा है जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था।’
महिला क्रिकेट के मामले में लॉर्ड्स के कुछ और ख़ास माइलस्टोन:
1967: पहली बार, एमसीसी कमेटी ने महिलाओं को मेंबर बनाने के मुद्दे पर चर्चा की।
Related Cricket News on Nat sciver
-
इंग्लैंड की टीम ने किया विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान, नैट सीवर ब्रंट बनीं…
महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 बस आने ही वाला है। इस टूर्नामेंट का दसवां संस्करण इंग्लैंड में होने वाला है और टूर्नामेंट से पहले, इग्लैंड ने अपनी टी-20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान भी कर दिया है। ...
-
पारिवारिक कारणों से ट्रेनिंग कैंप छोड़कर घर वापस लौटीं इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट
Nat Sciver-Brunt: इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट पारिवारिक कारणों की वजह से इंट्रा-स्क्वाड ट्रेनिंग सीरीज छोड़कर घर लौट आई हैं। साइवर-ब्रंट के इस दौरे के शेष मुकाबलों में खेलने की उम्मीद नहीं ...
-
Nat Sciver-Brunt ने WPL में शतक ठोककर रच डाला इतिहास, ऐसा करने वाली विश्व की पहली खिलाड़ी बनीं
महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट ने इतिहास रच दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने नाबाद शतक जड़ते हुए ये कारनामा किया। उनकी इस उपलब्धि ...
-
नेट साइवर-ब्रंट ने इतिहास रचते हुए ठोका WPL का पहला शतक, मुंबई इंडियंस ने RCB के सामने रखा…
महिला प्रीमियर लीग 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ों ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बैकफुट पर धकेल दिया। नेट साइवर-ब्रंट ने शानदार शतक जड़ते हुए WPL इतिहास में नया अध्याय लिखा। ...
-
Nat Sciver-Brunt ने पचासा ठोक WPL में रचा इतिहास, हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ मेग लैनिंग के रिकॉर्ड…
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में नेट साइवर-ब्रंट ने अर्धशतक जड़ते हुए महिला प्रीमियर लीग (WPL) में इतिहास रच दिया। इस पारी के साथ उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा और मेग लैनिंग के रिकॉर्ड ...
-
WPL 2026: नेट साइवर-ब्रंट ने ठोका अर्धशतक, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 155 रन का…
महिला प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियंस ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाज़ी करते हुए सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। शुरुआती झटकों के बावजूद नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अहम साझेदारी देखने ...
-
Harmanpreet Kaur ने 73 रन की तूफानी पारी से बनाए महारिकॉर्ड्स,WPL में ऐसा करने वाली दूसरी क्रिकेटर बनीं
Mumbai Indians Women vs Gujarat Giants Women: मुंबई इंडियंस की कप्तान औऱ ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने मंगलवार (12 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ WPL 2026 ...
-
Nat Sciver-Brunt ने तूफानी पचास से रचा इतिहास, T20 में ऐसा करने वाली इंग्लैंड की दूसरी महिला क्रिकेटर…
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की स्टार ऑलराउंडर नैट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt 8000 T20 Runs) ने शनिवार (10 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ WPL 2026 के मुकाबले में ...
-
VIDEO: Nicola Carey का कहर, एक ही ओवर में उड़ा दिए Shafali Verma और Laura Wolvaardt के डंडे
महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) में निकोला केरी ने दिल्ली कैपिटल्स की पारी की कमर तोड़ दी। एक ही ओवर में केरी ने शेफाली वर्मा और लोरा वोल्वार्ट को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस डबल ...
-
WPL 2026: हरमनप्रीत और साइवर ब्रंट का धमाल, मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया
महिला प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते मुंबई ने 195 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ...
-
VIDEO: WPL में विकेट के पीछे Richa Ghosh का कमाल, स्टंपिंग देख फैंस को आई धोनी की याद
महिला प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में ऋचा घोष ने विकेट के पीछे कमाल कर दिखाया। मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान ऋचा की फुर्तीली स्टंपिंग ने सभी को हैरान कर दिया। इस स्टंपिंग ...
-
WPL 2026: Nat Sciver-Brunt इतिहास रचने से सिर्फ 14 रन दूर,T20 में इंग्लैंड की 1 क्रिकेटर ही बना…
Nat Sciver-Brunt T20 Record: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians Women) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru Women) के बीच शुक्रवार (9 जनवरी) को नवी मुंबई के डीवीआई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में Womens Premier... ...
-
WPL की टॉप क्रिकेटर: जापान में जन्म,एक डिप्लोमैट की बेटी जो एग फ्रीजिंग ट्रीटमेंट के लिए चर्चा में…
जब डब्ल्यूपीएल (WPL) 2026 के लिए टीम बनाने की खबरें आना शुरू ही हुआ था तो सबसे ज्यादा हैरान करने वाली खबर मुंबई इंडियंस कैंप से आई- ऑलराउंडर नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) को रिटेंशन लिस्ट ...
-
वो 5 खिलाड़ी जिन्होंने WPL में चटकाए सबसे ज्यादा विकेट, MI की एक नहीं, तीन खिलाड़ी हैं लिस्ट…
Top-5 Players With Most Wickets In WPL History: आज इस खास आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने वाले हैं उन टॉप-5 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने WPL के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा किया। ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08