Nathan ellis: Cricket News & Match Updates
6,Wd,1,N1,6,6,4,4: डेविड वॉर्नर का बल्ला बना हथौड़ा, नाथन एलिस ने 1 ओवर में लुटा दिए 30 रन; देखें VIDEO
सिडनी थंडर (Sydney Thunder) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने बीते शनिवार, 03 जनवरी को बिग बैश लीग 2025-26 (BBL 2025-26) के 21वें मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) के खिलाफ 65 गेंदों पर नाबाद 130 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच एक समय ऐसा भी आया जब वो विपक्षी टीम के कैप्टन नाथन एलिस (Nathan Ellis) के काल बन गए और उनके एक ओवर में चौके-छक्के की जमकर बरसात कर दी। इस ओवर से नाथन एलिस ने पूरे 30 रन लुटाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना सिडनी थंडर की इनिंग के 20वें ओवर में देखने को मिली। होबार्ट की टीम के लिए ये ओवर खुद नाथन एलिस करने आए थे जिन्हें पहली ही गेंद से डेविड वॉर्नर ने टारगेट किया। ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने नाथन एलिस को पहली ही गेंद पर एक छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे। Read More...