Advertisement
Advertisement

Nepotism cricket

Nepotism in cricket: क्या क्रिकेट में भी होता है Nepotism, यशस्वी और अय्यर ने दिल खोल दिया
Image Source: Google

Nepotism in cricket: क्या क्रिकेट में भी होता है Nepotism, यशस्वी और अय्यर ने दिल खोल दिया

By Nishant Rawat April 11, 2024 • 20:25 PM View: 771

Nepotism in Cricket: नेपोटिज्म, एक ऐसा शब्द जो बीते समय में काफी सुर्खियों में रहा है। नेपोटिज्म को आप 'राजा का बेटा राजा बनेगा' इस वाक्य के उदाहरण से समझ सकते हैं। बॉलीवुड में नेपोटिज्म की जड़े काफी अंदर तक फैली हुई हैं, ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में भी यह सवाल उठता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट खास तौर पर इंडियन क्रिकेट में भी नेपोटिज्म होता होगा क्या? क्या ऐसा होता होगा कि किसी उभरते टैलेंटिड खिलाड़ी को पीछे छोड़कर नेपोटिज्म के दम पर कोई दूसरा अनटैलेंडिट खिलाड़ी इंडियन टीम में शामिल हो जाए? अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो आज आपको इसका जवाब मिलने वाला है।

दरअसल, हाल ही में भारतीय टीम के 21 वर्षीय युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल और हरफनमौला खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने इंडियन क्रिकेट में नेपोटिज्म है या नहीं? इस पर अपना मत रखा है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने अनुभव के आधार पर अपना दिल खोलकर यह बताया है कि अब तक उन्हें क्रिकेट में नेपोटिज्म खासतौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट टीम में ऐसा देखने को नहीं मिला है।

Related Cricket News on Nepotism cricket