Nilakshika de silva
5 चौके 1 छक्का और 54 रन! 36 साल की Nilakshika Silva ने रचा इतिहास, तोड़ा Charlotte Edwards का 10 साल पुराना महारिकॉर्ड
Nilakshika de Silva Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) का सातवां मुकाबला बीते मंगलवार, 16 जून को साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 151 रनों का लक्ष्य हासिल करके न्यूजीलैंड को 5 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि इसी बीच श्रीलंका की अनुभवी बल्लेबाज़ नीलाक्षी डी सिल्वा (Nilakshi de Silva) ने एक बेहद ही कमाल की अर्धशतकीय पारी खेली जिसके दम पर उन्होंने इंग्लैंड की पूर्व कैप्टन शार्लेट एडवर्ड्स (Charlotte Edwards) का एक खास रिकॉर्ड तोड़ा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में नीलाक्षी ने नंबर-6 पर बल्लेबाज़ी की और 37 गेंदों का सामना करके 5 चौके 1 छक्के की मदद से नाबाद 54 रन ठोके। इसी के साथ अब नीलाक्षी महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में फिफ्टी प्लस की इनिंग खेलने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं हैं। उन्होंने 36 साल और 262 दिन की उम्र में ये कारनामा किया और शार्लोट एडवर्ड्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। शार्लोट ने साल 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर 36 साल और 101 दिन की उम्र में अर्धशतक ठोका था।