Nz vs uae: Cricket News & Match Updates
NZ vs UAE: न्यूज़ीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से रौंदा, अपने ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में नंबर वन पर पहुंची कीवी टीम
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराकर लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की। कीवी टीम की इस जीत में उनके ओपनर्स फिन एलन और टिम सीफर्ट ने अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे कीवी टीम ने बिना विकेट खोए 15.2 ओवर में हासिल कर लिया।
एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले गए इस मैच में यूएई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के चलते यूएई एक बड़े स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा। यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम (70) और अलीशान शराफू (55) ने शानदार पारियां खेलते हुए अर्द्धशतक जड़े और अपनी टीम को 170 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इन दोनों के अलावा मयंक कुमार ने भी 13 गेंदों में 21 रनों की तेज़ पारी खेली। न्यूजीलैंड की बॉलिंग की बात करें तो जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल सैंटनर और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिया। Read More...
Related Cricket News for Nz vs uae - Tesst
VIDEO: बाउंड्री पर किया चैपमैन औऱ मिचेल ने करिश्मा, जोड़ी ने मिलकर पकड़ा बवाल कैच
1st T20I: कप्तान साउदी के 5 विकेट की मदद से न्यूज़ीलैंड ने यूएई को 19 रन से हराया
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago