Nz w vs sa w 4th t20: Cricket News & Match Updates
NZ-W vs SA-W 4th T20: सोफी डिवाइन ने ठोका अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने चौथे टी20 में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से दी मात
NZ-W vs SA-W 4th T20: अमेलिया केर (Amelia Kerr) की कैप्टेंसी वाली न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम ने रविवार, 22 मार्च को वेलिंगटन में खेले गए टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 6 विकेट से हराकर जीत हासिल की। इस मुकाबले में दिग्गज ऑलराउंडर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) न्यूजीलैंड की जीत की सबसे बड़ी नायिका रहीं, जिन्होंने अर्धशतक ठोका और एक विकेट भी लिया। गौरतलब है कि इसी के साथ मेजबान टीम ने टी20 सीरीज को 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि वेलिंगटन टी20 में साउथ अफ्रीका की कैप्टन लौरा वोलवार्ड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने एनेरी डर्कसन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रन बनाए। एनेरी डर्कसन ने 32 गेंदों पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 55 रनों की पारी खेली। Read More...