On india
दूसरे वनडे में ऋषभ पंत- श्रेयस अय्यर की तूफानी बल्लेबाजी का कोहली ने खुब लिया मजा, ऐसा रहा रिएक्शन
18 दिसंबर। भारत ने बुधवार को यहां एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के सामने 388 रनों की विशाल चुनौती रखी है। विंडीज के कप्तान केरन पोलार्ड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और भारत ने 50 ओवरों में पांच विकेट खोकर 387 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
भारत के लिए रोहित शर्मा ने 159 और उनके सलामी जोड़ीदार लोकेश राहुल ने 102 रनों की पारी खेली। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 227 रन जोड़े।
रोहित ने 138 गेंदों का सामना कर 17 चौके और पांच छक्के लगाए। राहुल ने 104 गेंदों का सामना किया और आठ चौकों के अलावा तीन छक्के लगाए।
इन दोनों के बाद ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने तेजी से रन बनाए। अय्यर ने 32 गेंदों पर चार छक्के और तीन चौकों के साथ 53 रनों की पारी खेली। पंत ने 16 गेंदों में 39 रन बनाए जिसमें चार छक्के और तीन चौके शामिल रहे। दोनों ने मिलकर केवल 25 गेंद पर 73 रन जोड़ डाले।
दोनों की तूफानी पारी देखकर पवेलियन में बैठे कोहली उछल - उछल कर जश्न मना रहे थे। कोहली का रिएक्शन देखने लायक था। गौरतलब है कि विराट कोहली अपने 400वें इंटरनेशनल मैच में बिना कोई रन बनाए आउट हुए थे लेकिन अपने साथी बल्लेबाजों की बल्लेबाजी देख काफी खुश नजर आए।
विंडीज के लिए शेल्डन कॉटरेल ने दो विकेट लिए। कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ और केरन पोलार्ड के हिस्से एक-एक विकेट नहीं आया।
Related Cricket News on On india
-
INDvWI: विराट कोहली ने '0' पर आउट होकर भी दूसरे वनडे में बना दिया ये अनोखा रिकॉर्ड
विशाखापट्टनम, 18 दिसम्बर| भारतीय कप्तान विराट कोहली 400 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले भारत के आठवें और दुनिया के 33वें क्रिकेटर बन गए हैं। कोहली ने यहां एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ ...
-
रोहित शर्मा-केएल राहुल का धमाकेदार शतक, भारत ने वेस्टइंडीज को दिया 388 रनों का लक्ष्य
18 दिसंबर। रोहित शर्मा 159 रन और केएल राहुल 102 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 50 ओवर में 5 विकेट पर 387 रन बनाए। विशाखापत्नम में ...
-
'सिक्सर किंग' रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 1 साल में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
18 दिसंबर,नई दिल्ली। टीम इंडिया के हिटमैन रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में धमाकेदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया। शानदार बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने 138 गेंदों में 17 चौकों और 5 ...
-
दूसरे वनडे में इस कारण प्लेइंग XI में शार्दुल ठाकुर को किया शामिल, कोहली ने बताई रणनीति !
विशाखाट्टनम,18 दिसम्बर | वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान केरन पोलार्ड ने यहां एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ...
-
2nd ODI: West Indies win toss, ask India to bat
Visakhapatnam, Dec 18: West Indies captain Kieron Pollard won the toss and elected to field in the second ODI against India being played at the Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium o ...
-
Vizag ODI: WI win toss, ask India to bat
Visakhapatnam, Dec 18 West Indies captain Kieron Pollard won the toss and elected to field in the second ODI against India being played at the Dr. Y.S. Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium on We ...
-
भारत बनाम वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे: भारतीय टीम में एक बदलाव, जानिए प्लेइंग XI की पूरी लिस्ट !
18 दिसंबर। दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। यानि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। वेस्टइंडीज प्लेइंग XI शाई होप (विकेटकीपर), एविन लुईस, शिम्रोन हेटिमर, निकोलस पूरन,... ...
-
दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला !
18 दिसंबर। दूसरे वनडे में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। यानि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। वेस्टइंडीज प्लेइंग XI शाई होप (विकेटकीपर), एविन लुईस, शिम्रोन हेटिमर, निकोलस पूरन,... ...
-
पहले वनडे में भारत की खराब गेंदबाजी और फील्डिंग से निराश हैं दीपक चाहर, दूसरे वनडे में नहीं…
विशाखापट्टनम, 18 दिसम्बर | भारतीय टीम बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का दूसरा मैच खेलने उतरेगी जो उसके लिए करो या मरो वाला होगा क्योंकि मेहमान टीम ने पहले वनडे को जीत तीन मैचों ...
-
भारत Vs वेस्टइंडीज, दूसरा वनडे: भारतीय प्लेइंग XI में बदलाव, युजवेंद्र चहल- मनीष पांडे को मिल सकता है…
18 दिसंबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले पहले गए पहले मैच में एकतरफा मात खाने वाली भारतीय टीम के सामने दूसरे वनडे में वापसी करने की चुनौती है। यहां एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को ...
-
IND vs WI, 2nd ODI: कब, कितने बजे से और कहां होगा मैच का लाइव टेलीकास्ट, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग,…
18 दिसंबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले पहले गए पहले मैच में एकतरफा मात खाने वाली भारतीय टीम के सामने दूसरे वनडे में वापसी करने की चुनौती है। यहां एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को ...
-
2019 में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की सूची में से कोहली, रोहित से आगे निकलना चाहता है…
विशाखापट्टनम, 17 दिसम्बर | वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शै होप 2019 का अंत वनडे में साल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज के तौर पर करना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें विराट कोहली और ...
-
दूसरे वनडे में भारत की प्लेइंग XI में दो बदलाव संभव, मनीष पांडे को मिल सकता है मौका…
17 दिसंबर। वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले पहले गए पहले मैच में एकतरफा मात खाने वाली भारतीय टीम के सामने दूसरे वनडे में वापसी करने की चुनौती है। यहां एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को ...
-
विशाखापट्टनम वनडे : प्लेइंग XI में बदलाव कर सीरीज में वापसी चाहेगी भारतीय टीम (प्रीव्यू)
विशाखापट्टनम, 17 दिसम्बर | वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले पहले गए पहले मैच में एकतरफा मात खाने वाली भारतीय टीम के सामने दूसरे वनडे में वापसी करने की चुनौती है। यहां एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम ...